About Me

नमस्कार दोस्तों, BigBrother.co.in इस ब्लॉग पर आपका स्वागत है। अगर आप यहाँ तक आए है, इसका मतलब आप जरूर शेयर बाजार के बारे में सीखना और समझना चाहते है।

इस ब्लॉग को शुरू करने का मेरा भी यही उद्देश्य है की मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आप तक शेयर बाजार से जुडी ज्यादा से ज्यादा जानकारी शेयर करू। शेयर बाजार क्या होता है? कैसे काम करता है? और हमे शेयर बाजार में आने के लिए क्या करना चाहिए? इस सबकी जानकारी मैं यहाँ इस ब्लॉग में देने वाला हु।

कुछ मेरे बारे में

 

मेरा नाम शिवराज है, और मैं BigBrother.co.in इस ब्लॉग का लेखक हु। शेयर बाजार में मुझे ५ साल का अनुभव है। करीबन ५ साल पहले मैं भारतीय शेयर बाजार से जुड़ा था। यह लॉक डाउन के आसपास का वक्त था। सुना था की लॉक डाउन के दौरान जो लोग नए-नए शेयर बाजार से जुड़े थे, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि मैं तब चीजों को बस सिख रहा था, समझ रहा था। लेकिन नुकसान मेरा भी हुआ।

ठीक वैसे जैसे हर किसी का होता है। मैंने भी सभी की तरह युटुब युनिवर्सिटी से फ्री का ज्ञान लेकर दो-तीन जगहों पर शेयर बाजार से जुड़े कोर्सेस किये। पहला कोर्स किया और लगा की यह कितना आसान है। लोग खामखा डरते है और फिर ट्रेडिंग करने अलग। नुकसान हुआ। नुकसान ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन मेरा शुरुवाती घमंड तोड़ने के लिए काफी था। फिर युटुब पर किन्ही ज्ञानी बाबाओं से प्रेरित होकर फिर से दूसरा कोर्स किया। लगा अब तो सही हो जायेगा। यह लोग बोल रहे है, तो सही ही होगा। मैं ही गलत ट्रेड ले रहा था। लेकिन, फिर से वही हुआ, जो होना था। फिर से मेरा नुकसान हुआ।

इस बार का नुकसान पहले से ज्यादा था। क्योंकि अब और ज्यादा घमंड था की अब तो मुझे और ज्यादा समंझने आ रहा है। दो बार नुकसान करने के बाद मैंने फिर थोड़ा ब्रेक लिया। और फिर वही गलती की जो सभी करते है। फिर से युटुब युनिवेर्सिटी पर जाकर नए ट्रेडिंग स्ट्रेटजीस को ढूंढ़ने लगा, पैसे कमाने के (पैसे गवाने के) नए नए तरीको को ढूंढ़ने लगा। और काफी कुछ देखने-समझने के बाद मैं फिर से नए जोश के साथ बाजार में उतरा। इस बार डर-डर के ट्रेड करने लगा। कुछ प्रॉफिट हुए। २ – ४ – ६ -८ दिन, ऐसे लगातार प्रॉफ़िट्स हुए।

लेकिन मेरे प्रॉफ़िट्स छोटे थे, डरता था और जल्दी निकल जाता था। शायद दिमाग में यह चल रहा था की अब तो धीरे धीरे कर मैं बाजार से अपने सारे पैसे वसूल लूंगा। लेकिन जितना ज्यादा घमंड, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान। यह मुझे समझने में काफी देर लगी। कुछ दिनों तक छोटे छोटे प्रॉफ़िट्स लेने के बाद फिर छोटे छोटे नुकसान उठाये, और फिर से एक दिन ऐसा आया की मेरा बोहोत बड़ा नुकसान हुआ। और मैं अंदर से टूट गया। क्या गलत, क्या सही कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बार बाजार ने मुझे पटक दिया था। बोहोत जोर से। कुल मिलाकर नुकसान करीब १.५ लाख के करीब था। 

पर तब मुझे एक बात समझ में आ गई। के खुद से सीखना है और खुद से करना है। और उस दिन के बाद मैंने युटुब युनिवर्सिटी पर ज्ञान दे रहे बाबाओं की बातो को सुनना बंद कर दिया। टेलीग्राम पर  कॉल, टारगेट देने वाले सभी चैनल को डिलीट कर दिया। और फिर से शुरू से पढाई करने लगा।

फिर से शियर बाजार से जुडी बातो को पढ़ने लगा। ऑनलाइन किताबे खरीदी, जो पहले पढ़ा था, सीखा था फिर एक बार बारीकी से उन्ही चीजों को पढ़ने लगा, उसे बाजार के साथ जोड़कर देखने लगा। और करीबन १० से १२ महीने बाजार से दूर रहने के बाद एक दिन मैं वापस आया। क्या करना है? कैसे करना है? इसका एक प्लान बनाया।

ट्रेडिंग के लिए कुछ नियम बनाये। जैसे की बाजार में क्या देखना है? कब और कौनसी स्थिति में ट्रेड लेना है? कहा रुकना है? कहा निकलना है? ट्रेड अपनी दिशा में जाता है तो क्या करना है, नहीं ज्यादा है तो क्या करना है? अपने आपको हर स्थिति में शांत और स्थिर रखना है? और ऐसी कई चीजों को सोचने समझने के बाद मैंने पहले तीन महीनो में सिर्फ ११ ट्रेड लिए। और सभी के सभी ट्रेड प्रॉफिट में रहे।

यहाँ तक मैं अपने बारे में बस इतना ही बताना चाहूंगा की कैसे मैंने शुरुवात की और कैसे मैंने चीजों को समझकर अपनेआप में बदलाव किये। और इस ब्लॉग के माध्यम से मैं इन्ही सभी चीजों को धीरे-धीरे एक एक कर आपके साथ शेयर करनेवाला हु। तो अब अगर आप शेयर बाजार को अपनी आसान भाषा में सीखना चाहते है, समझना चाहते है, तो बस इस ब्लॉग से जुड़े रहिये। और एक चीज ध्यान में रखे की हमें एक अच्छा ट्रेडर बनने की कोई जल्दी नहीं है, और होनी भी नहीं चाहिए, यह एक धीमा प्रोसेस है, आप जितना वक्त दोगे, जितना उसे समझोगे उतना ज्यादा समझ में आएगा। 

शेयर बाजार से जुडी गलतफहमियां

शेयर बाज़ार के बारे में आम लोगो में बहुत सारी ग़लतफ़हमियाँ हैं; जैसे की शेयर बाजार सिर्फ अमीर लोगो का खेल है, इसमें निवेश करने के लिए बहुत सारा पैसा लगाना पड़ता है, यह सिर्फ पैसा गवाने का एक साधन है, यह सट्टेबाजी है, यहाँ सारा पैसा डुबो देता है और भी कई सारी होंगी। पर मैं आपकी इसी सोच को बदलना चाहता हु।

यह ब्लॉग मैं उन सभी के लिए बनाया है, जो शेयर बाज़ार को गंभीरता से सीखना और समझना चाहते है। जिनके पास हजारो, लाखो रुपयों के कोर्सेस खरीदने के पैसे नहीं है। और उतने पैसे है भी तो भी आपको कही जाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि यहाँ आपको वो सब कुछ मिल जायेगा जो कोर्सेस में मिलता है। 

यहाँ हर कोई मेरी इस बात से सहमत होगा की अगर किसी को तैरना सीखना है, तो उसे पानी में उतरना ही होगा। ठीक उसी तरह अगर आप शेयर बाजार को सीखना और समझना है, तो आपको शेयर बाज़ार के समंदर में उतरना ही होगा, गोते लगाने ही होंगे। यह ठीक वैसा है जैसे कोई भी खेल मैदान के बाहर खड़े होकर देखने से जीता नहीं जा सकता, ठीक उसी तरह शेयर बाज़ार को सिखने के लिए आपको मैदान में उतरना पड़ेगा।

आप हमसे कैसे जुड़ सकते है?

हमसे जुड़ने के लिए आपको कोई दूसरा काम नहीं करना है। कही कोई फिज नहीं देनी, कही कोई भुगतान नहीं करना है। बस आपको सबसे पहले ब्लॉग पर शेयर बाजार सीखे इस पेज दिए गए क्रम से हर एक ब्लॉग को, हर एक पोस्ट को पढ़ते जाना है। मैं यहाँ एक एक कर शेयर बाजार से जुडी सभी जानकारी साझा करने वाला हु। तो कुछ दिनों के अंतर के बाद हमेशा शेयर बाजार सीखे इस पेज को भेट देते रहे। ताकि आप को पता चल सके की ब्लॉग पर क्या नई पोस्ट अपडेट हुई है। 

मैं इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर मार्किट से जुड़े ज्यादा से ज्यादा विषयों को साझा करने की कोशिश करूँगा। तथा अगर आप किसी विषय पर मेरी राय चाहते है, या कुछ सीखना समझना चाहते है। तो आप मुझे fiinpodcast@gmail.com इस मेल के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है।

आप मेरे इंग्लिश ब्लॉग को भी भेट दे सकते है! MarketRead जहा आपको शेयर बाजार से रिलेटेड अंग्रेजी आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेंगे। 

आपका दोस्त – शिवराज