ब्रह्मांड के रहस्य को जानें! धन को अपनी ओर आकर्षित करें!  “मनी एंड द लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन”

जानें कैसे "धन और आकर्षण का नियम" आपकी आर्थिक स्थिति को बदल सकता है! सकारात्मक सोच और ब्रह्मांड के नियमों का उपयोग करके अपनी वित्तीय सफलता को आकर्षित करें। इस ब्लॉग पोस्ट में, धन प्राप्ति के लिये सरल टिप्स और वास्तविक जीवन की कहानियां जानें!

Money and the Law of Attraction in Hindi

Money and the Law of Attraction की लेखिका Law of Attraction की शक्ति को अपने जीवन में अनुभव करने वाली सबसे पहली महिला के रूप में जानी जाती है। यह पुस्तक द सीक्रेट (The Secret) और दू पावर (The Power) से भी पहले लिखी गई थी। शायद आप सोच रहे होंगे कि यह किताब भी बाकी सभी लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन पर लिखी गई किताबो की तरह ही होगी। तो आप गलत हैं। यह पुस्तक अपने आप में बहुत अनोखी है। क्योंकि इसमें लेखिका ने संवाद के माध्यम से हमारे जीवन में उन सवालों के जवाब देने की कोशिश की है, जिन्हें हम इससे पहले शायद नहीं समझ पाते।

मनी एण्ड द लॉ ऑफ अट्रैक्शन (Money and the Law of Attraction)

आप सोचेंगे कि इस पुस्तक में हमें ऐसे तरीके बताए गए है, जिनसे हम लॉ ऑफ अट्रैक्शन का इस्तेमाल  करके अपने जीवन में पैसों को आकर्षित करने के लिए इसके प्रिंसिपल्स को अप्लाई करेंगे। लेकिन यह बुक केवल धन को आकर्षित करने तक सीमित नहीं है। बल्कि एक अच्छे जीवन के लिए जरूरी सभी आवश्यक चीजें जैसे प्यार, करियर, सफलता, शांति, सम्मान और ऐसे लोगों को आकर्षित करने के बारे में है। जो आपकी जिंदगी को खास बनाते हैं।

Money-and-the-law-of-attraction-in-hindi

यह पुस्तक दो भागों में बटी हुई है।

  • पहले भाग में हमारे जीवन के लिए जरूरी सभी चीजों को आकर्षित करने के लिए लॉ ऑफ अट्रैक्शन के इस्तेमाल के तरीके पर बात की गई है। 
  • दूसरे भाग में बताया गया है कि किस प्रकार हम इस शक्ति के इस्तेमाल से असीम धन को आकर्षित कर सकते हैं।

लॉ ऑफ अट्रैक्शन के इस्तेमाल के तरीके

  • लेखिका कहती हैं कि जब से इस ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है, तब से लॉ ऑफ अट्रैक्शन काम कर रही है।  हम सभी एक खास तरह की तरंगो का हिस्सा हैं। और अट्रैक्शन उन्हीं वाइब्रेशन के प्रभाव से चीजों को आकर्षित करता है। यह वाइब्रेशन हमारी सोच से निकलती है। जैसा हम सोचते हैं, हमारे दिमाग से ठीक वैसी ही वाइब्रेशन निकलती है और हमारे वातावरण से एक जैसी वाइब्रेशन वाली चीजों को आकर्षित करती है। उन्हें ट्रैक करती है।

इसे भी जरूर पढ़े : क्या आप अमीर बनना चाहते हैं?

The Psychology of Money
  • मान लीजिए आप घबराया हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपकी वाइब्रेशन भी ऐसे लोगों को अपने आसपास ढूढेगी, जो अपनी जिंदगी से परेशान हैं और घबराए हुए हैं। ऐसे लोग आपको उन परिस्थितियों से बाहर निकलने की बजाय आपको उसी में डुबाने की कोशिश करेंगे। इसी तरह मान लीजिए आप इस तरह की सोच के गुलाम हो चुके हैं कि भविष्य में आपके पास पैसों की कमी हो जाएगी।
  • तो आप ऐसी ही परिस्थिति को अपनी ओर आकर्षित करेंगे और पैसा आपसे दूर चला जाएगा। इन सब का कारण लॉ ऑफ अट्रैक्शन है। क्योंकि यह उन्हीं चीजों से जोड़ती है, जैसी वाइब्रेशन उस समय आपके दिमाग से निकलती है।

आप जितना सोचते हैं, उतना ही पाते हैं! सकारात्मक सोच का जादू सीखें और धनवान बनें! 

IPO Meaning in Hindi
  • लेखिका बताती हैं कि इस तरह सभी चीजों का कारण वाइब्रेशन ही है। जिन्हें हम महसूस नहीं कर सकते हैं। वह भी वाइब्रेशन है और जो भौतिक रूप से विद्यमान है। जो फिजिकली प्रेजेंट है, वह भी वाइब्रेशन है। जो इस संसार से परे हैं। वह भी वाइब्रेशन ही है। और इन सभी वाइब्रेशन को मैनेज करने वाला है लॉ ऑफ अट्रैक्शन
  • वह कहती हैं कि यह शक्ति आप में तभी आ गई थी, जब आपका इस संसार में जन्म हुआ था। इसीलिए हमें इसका सही मायनों में इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। हमें अपने जीवन में अच्छी चीजों को अट्रैक्ट करने के लिए कभी किसी भी व्यक्ति को अपनी दुख भरी कहानी नहीं सुनानी चाहिए।
  • अपने अतीत को भूल आपको नए सिरे से भविष्य की कहानी लोगों को पूरे आत्मविश्वास से बतानी चाहिए। यही कहानी आपके वाइब्रेशन को सकारात्मक बनाती है और इन्हीं सकारात्मक वाइब्रेशन से आपके जीवन में लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की शक्ति काम करती है। जिससे आप अपनी हर मनचाही चीज पा सकते हैं।
  • वाइब्रेशन को मजबूत बनाने के लिए आप में इच्छा शक्ति का होना भी जरूरी है। जब भी आप किसी को अपनी कहानी बताएं। तो आप विरोधाभासी वाक्यों का प्रयोग ना करें। यानि आप ऐसा ना कहे कि मैं तो ऐसा चाहता था और ऐसा हो गया। बल्कि आप अपनी कहानी में अपनी  इच्छा शक्ति को जोड़कर कुछ इस तरह के वाक्यों का प्रयोग करें। जैसे हां मैं मोटा हूं लेकिन पतला होना चाहता हूं।
  • यह आपकी मजबूत इच्छा शक्ति को प्रकट करते हैं और आपके दिमाग में स्ट्रांग वाइब्रेशन को एक्टिवेट करते हैं। जिनसे अट्रैक्शन की शक्ति प्रभावी रूप से काम करती है। आप अपने जीवन में होने वाले हर नए अनुभव के निर्माता स्वयं हैं। इसलिए आपको यह समझना जरूरी है कि यह सभी अनुभव आपके किसी काम के कारण आपको नहीं मिलते हैं और ना ही आपके द्वारा कुछ खास करने से। बल्कि यह आपके बोलने से भी नहीं मिलते। इन्हें तो आप अपनी सोच से पाते हैं। जैसी सोच आप अपने दिमाग में ऑन करते हैं, वैसे ही वाइब्रेशन आप रिलीज करते हैं और वैसी ही एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं।

असीम धन को आकर्षित करे

money and the law of attraction book hindi summary
  • अट्रैक्शन की  शक्ति से लेखिका कहती हैं कि जब भी आप नेगेटिव इमोशंस को फील करें तो उसकी पहचान करें और स्वयं से यह सवाल पूछें कि आप ऐसा क्यों फील कर रहे हैं? आप क्या चाहते हैं? क्योंकि आप हमेशा तो ऐसा फील नहीं करते। इस तरह आप अपना सारा ध्यान इस सोच पर केंद्रित कर देते हैं कि आप वास्तव में चाहते क्या हैं और इसी बिंदु पर हमारी सोच बदल जाती है। हमारा ध्यान हमारे नकारात्मक सोच से हट जाता है। और यहीं से पॉजिटिव अट्रैक्शन की शुरुआत हो जाती है।
  • मैं आपको एक उदाहरण देना चाहूंगा, मान लीजिए मैं बहुत दुखी हूं, बहुत उदास हूं, तो ऐसे समय में या तो मैं अपनी सोच पर अपना ध्यान लगाऊंगा कि आखिर मैं ऐसा क्यों सोच रहा हूं? या फिर मैं ईश्वर का नाम लूंगा। ऐसा मैं बार-बार उनका नाम दोहरा कर भी कर सकता हूं और उनके लिए गाए गए गीतों  को गाकर भी कर सकता हूं।
  • जैसे मान लीजिए मैं एक गीत गाता हूं, “चाँद तारे, तोड़ लाऊ, सारी दुनिया पर में छाऊ, बस इतना सा ख्वाब है।” अब कुछ पल पहले मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा था और जैसे ही मैंने यह गीत गाया, तो आप भी यह महसूस कर सकते हैं कि अब मैं अच्छा महसूस कर रहे होंगे। तो इस तरह हमें जो चीजें सकारात्मक बनाती हैं हमें उसका प्रयोग खुद को पॉजिटिव बनाने के लिए करना चाहिए और इससे हमें एक ऐसी ऊर्जा मिलती है। जिससे हम जिंदगी की सभी चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए फिर से तैयार हो जाते हैं। और हमारी सारी नकारात्मकता दूर चली जाती है।

धन को अपनी ओर आकर्षित करें! “आकर्षण का नियम” सीखें!

Law of attraction in Hindi

पॉजिटिव वाइब्रेशन का जादू 

  • क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा समय है? जब हमारे दिमाग से पॉजिटिव वाइब्रेशन सबसे ज्यादा मात्रा में निकलती है। लेखिका बताती हैं कि पूरे दिन में आप सबसे ज्यादा पॉजिटिव वाइब्रेशन तब रिलीज करते हैं, जब आप कुछ घंटों की नींद के बाद सुबह सोकर उठते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। नींद में आप कुछ भी नहीं सोच सकते क्योंकि इस समय हमारा कॉन्शियस माइंड भी सो जाता  है।
  • नतीजतन हमारी फिजिकल बॉडी की अट्रैक्शन भी इस समय रुक जाती है। इसलिए इस समय हमारे शरीर की आंतरिक शक्ति अपने आप को ऊर्जा से जोड़ती है। वह ऊर्जा जो आपके विचारों में है।  जो आपकी आत्मा में है। यही वह समय है जब हमारा शरीर इंटरनल पावर के साथ मिलकर खुद को रिफ्रेश करता है।
  • लेखिका यह भी बताती हैं कि जब आप सोने जाएं, तो आप इस वाक्य को कहकर सोएं कि आज रात मैं अच्छे से आराम करूंगा मैं पूरी नींद लूंगा। मैं जानता हूं कि इस समय सभी प्रकार का आकर्षण रुक जाएगा। लेकिन जब जब मैं सुबह उठूंगा, तो मैं फिर से उन सारी शक्तियों को पा लूंगा।  जिनसे मैं अपने जीवन में नए अनुभवों को आकर्षित करूंगा। यह आपको आश्चर्यजनक बेनिफिट देगा। 
Law-of-attraction
  • अपने जीवन में धन को आकर्षित करने के संदर्भ में भी यही वाइब्रेशन काम करती है। बहुत सारे लोग इस शक्ति के बारे में जानते हैं और वह अपने मन में ऐसी अभिलाषा भी रखते हैं कि उनके जीवन में अट्रैक्शन की  शक्ति से ढेर सारा पैसा आ जाए इसके लिए वह परमिशन भी सुनते हैं, लेकिन उन लोगों की यह  शिकायत रहती है कि वह अब भी गरीब हैं। इसका क्या कारण है?
  • इसके उत्तर में लेखिका बताती हैं कि यह बिल्कुल सच है कि कुछ लोग अपने जीवन में ऐसे वाक्यों का दोहराया करते हैं। लेकिन फिर भी उनके जीवन में पैसों की कमी बनी रहती है। इसके दो कारण हैं।
  • पहला कारण तो यह है कि वह अपने वाक्य में ऐसे शब्दों का चुनाव करते हैं, जिनसे उनके विचार और उनसे निकलने वाला वाइब्रेशन गलत दिशा में चला जाता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर कोई व्यक्ति इस वाक्य का दोहराव करता है कि मैं कभी बीमार नहीं होना चाहता, बजाय इस वाक्य की कि मैं हमेशा स्वस्थ रहना चाहता हूं। तो लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन पहले वाक्य में तो बीमारी शब्द पर आकर्षित होगी और उस व्यक्ति के जीवन में बीमार होने की परिस्थितियों को आकर्षित करेगी।

इसे भी जरूर पढ़े : क्या आप भी नुकसान को रिकवर करने के लिए एक के बाद एक ट्रेड ले रहे है?

Develop Your Trading Mind
  • इसी तरह धन के विषय में भी लोगों को अपने वाक्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने वाक्य में सकारात्मक  शब्दों का प्रयोग करें। ऐसे वाक्य नहीं बोलने चाहिए कि मैं कभी गरीब नहीं होना चाहता। क्योंकि ऐसे वाक्य में अट्रैक्शन की शक्ति गरीबी को आकर्षित करेगी। क्योंकि गरीबी एक नकारात्मक विचार को प्रदर्शित करती है।
  • दूसरा कारण यह है कि सकारात्मक वाक्यों का दोहराव करते समय अगर हमारे मन में एक प्रतिशत भी धन के प्रति डर की भावना है। या आपको अपने विचारों पर विश्वास नहीं है। तो आपके वह वाक्य निरर्थक हो जाएंगे और अट्रैक्शन की शक्ति वहां काम नहीं करेगी।
  • क्योंकि आपके मन में धन के प्रति डर की भावना है कि यदि भविष्य में धन आपके जीवन में नहीं आया तो आपका जीवन कैसे कटेगा। तो ऐसे विचारों की स्थिति में आपके थॉट वाइब्रेशन ओन-ऑफ होते है। अट्रैक्शन की शक्ति से धन को आकर्षित करने की बजाय उस डर को आकर्षित करेगी, जो धन के प्रति आपके मन में उपजी है। तो आपको सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना सीखना चाहिए और उन्हें पूरे विश्वास  से दोहराना चाहिए।

अपने व्यवसाय से प्यार करे 

  • आपको अपने हर काम, अपने हर व्यवसाय, हर नौकरी से प्यार करना चाहिए। या आपके जीवन में ऐसी नौकरी नहीं है, तो आपको ऐसी नौकरी अपनानी चाहिए। या ऐसा व्यवसाय जिनसे आपको प्यार है। जो आप हमेशा से करते हुए खुश महसूस करते हैं। जिस तरह पैसा ही सारी खुशियां नहीं दे सकता  ठीक उसी प्रकार गरीबी भी सभी प्रकार की खुशियां नहीं दे सकती।
  • इसलिए हमें हमेशा यह याद रखना चाहिए कि हम ऐसे काम करें जिससे हमें खुशी मिले और बदले में हमारे जीवन में हर तरफ सकारात्मक लोग और परिस्थितियां आएं। अगर हमारी वाइब्रेशंस पॉजिटिव होंगी तो बेशक आप अपने जीवन में ढेर सारा पैसा आकर्षित कर पाएंगे, ना केवल पैसा बल्कि आप खुशी के एक ऐसे स्तर को पाएंगे जो आपको इंस्पायर करेगा और आपके रिजल्ट बेहतरीन होंगे।
  • आपके पास आर्थिक सफलता होगी और अट्रैक्शन की शक्ति से हर वह मनचाही चीज, जिसकी आप इच्छा रखते हैं। स्वयं पर हमेशा विश्वास रखिए अपनी शक्तियों पर भरोसा रखिए। उस ब्रह्मांड पर विश्वास कीजिए जिसने हम सब की रचना की है। हम सबको बनाया है।

Money and the Law of Attraction इस किताब में लेखिका ने जेरी और अब्राहम के बीच संवाद यानी कम्युनिकेशन के माध्यम से ढेर सारे प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश की है। यह प्रश्न हमारे जीवन  से जुड़े हुए हैं। आप चाहे तो इस पुस्तक को पढ़ सकते है। 

इसे जरूर पढ़े : Money and Law of Attraction

अस्वीकरण: यहां प्रकाशित किसी भी वित्तीय जानकारी को प्रतिभूतियों को खरीदने या बेचने की पेशकश या किसी भी तरह से सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। यहां प्रकाशित सभी जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, यहां प्रकाशित जानकारी के आधार पर कोई भी वास्तविक निवेश निर्णय लेने से पहले पाठकों को एक योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना चाहिए। कोई भी पाठक जो यहां प्रकाशित जानकारी के आधार पर निर्णय लेता है वह ऐसा पूरी तरह से अपने जोखिम पर करता है। इक्विटी बाज़ार में कोई भी निवेश अप्रत्याशित बाज़ार-संबंधित जोखिमों के अधीन है। लेखक का इस पेशकश में निवेश करने का इरादा नहीं है।

इसे भी जरूर पढ़े : शेयर बाजार कोर्स हिंदी में

आशा करता हु की आपको इस लेख से महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी, फिर भी अगर आपका कोई सवाल हो तो आप मुझे मेल कर सकते है। 

Email: fiinpodcast@gmail.com

Quick Link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *